लंबे बाल बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:18

बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें बालों को बढ़ाने के घरेलू उपाय

Hair growth diet meal plan: बालों को बढ़ाने के लिए यदि कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो ये बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. ऐसे में जानते हैं इन चीजों के सेवन से बालों को कैसे बढ़ाया जा सकता है.

Hair growth diet meal plan: अक्सर लोग बालों को लंबा करने के लिए अपनी जड़ों में न जानें किन-किन चीजों को लगाते हैं. इन लोगों को बता दें कि कभी-कभी बालों का ना बढ़ना आंतरिक समस्या के कारण भी हो सकता है. ऐसे में अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़ने से बालों को घना और लंबा बनाया जा सकता है. लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बाल बढ़ाने के लिए आप किन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

बालों को बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

करी पत्ते के सेवन से बालों को बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि इसके सेवन से सफेद बाल और बालों का झड़ना दोनों दूर हो सकते हैं. ऐसे में सुबह खाली पेट करी पत्ते जरूर चबाएं. ऐसा करने से बालों को बढ़ाया जा सकता है.
आंवले के सेवन से भी बालों को बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में आप आंवला और एलोवेरा का जूस पी सकते हैं. इससे अलग आप चाहें तो आंवले के पाउडर में एलोवेरा को मिलाकर गोलियां तैयार कर सकते हैं.
मूंगफली के सेवन से बालों को बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में आप रात भर मूंगफली को भिगोएं और अगले दिन इसका सेवन करें.
त्रिफला के सेवन से बालों को बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में आप सोने से पहले त्रिफला की चाय बनाएं. ये बालों के लिए बेहद उपयोगी है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info